चुनौतियों संग अवसर

1

Hindi Moral Story -बहुत पुरानी बात है , किसी राज्य में एक राजा रहता था। राजा बहुत ही बलशाली और बुद्धिमान था। एक दिन राजा ने अपनी प्रजा की परीक्षा लेने का मन बनाया।

राजा अगले दिन सुबह जल्दी से उठा और उसने मुख्य मार्ग पे एक विशाल पत्थर रख दिया। उस पत्थर की वजह से अब मार्ग में रुकावट पैदा हो गयी। लोगो को अब उस मार्ग से आने जाने में बहुत ही परेशानी होने लगी।

बहुत सारे लोग उस रास्ते से आते जाते पर परेशानी होने के बावजूद भी कोई उस पत्थर को हटाने की कोशिश नहीं कर रहा था। राजा ये सब कुछ पास में ही छुप कर देख रहा था।

कुछ देर बाद ही उस रास्ते से राजा के बड़े बड़े मंत्री और राज्य के धनी लोग भी वहा से गुजरने लगे। राजा को लगा की अब ये पत्थर इनमे से तो कोई न कोई जरूर हटा देगा परन्तु ऐसा नहीं हुआ।

उन सब लोगो ने भी दूसरे लोगो की तरह उस पत्थर को रास्ते से नहीं हटाया और राजा को गलियाँ देने लगे की राजा को तो अपनी प्रजा की सुध ही नहीं है। इतना बड़ा पत्थर मार्ग में पड़ा हुआ है लेकिन कोई इसको हटा नहीं रहा है।

राजा ये सब देख के दुखी हो रहा था की उसकी प्रजा में किसी ने भी उस पत्थर को खुद से हटाने का प्रयास तक नहीं किया।

तभी अचानक वहा एक गरीब किसान आया। उसके सिर पे लकड़ी का बड़ा सा गट्ठर रखा हुआ था। वो किसान उस रास्ते पे आया तो उसने देखा की रास्ते के बीचो-बीच एक बड़ा सा पत्थर रखा हुआ है। जिसके कारण सभी लोगो को काफी परेशानी हो रही है।

उस किसान ने उस पत्थर को हटाने का मन बना लिया।

किसान ने अपना सिर पर से उस गट्ठर को निचे उतार के रख दिया और पूरे दम से उस विशाल पत्थर को हटाने में जुट गया। काफी प्रयासों के बाद आखिरकार वो किसान उस पत्थर को हटाने में सफल हो गया।

किसान अब जैसे ही वहा से आगे जाने को तैयार हुआ अचानक उसकी नज़र वहाँ पड़े एक थैले पर गयी जो राजा ने ही पत्थर के नीचे छुपा के रखा था। किसान ने उस थैले को खोला तो उसमे सोने के सिक्के पड़े हुए थे ये देख कर किसान बहुत खुश हुआ।

उस थैले में किसान को एक पत्र भी मिला जिसमे लिखा था – “पत्थर हटाने वाले को राजा की तरफ से उपहार ”

दोस्तों इस कहानी से हमको ये शिक्षा प्राप्त होती है की हमे कभी भी चुनौतियों से बच कर नहीं भागना चाहिए।

क्योकि हर चुनौती कहीं-न-कहीं अपने साथ एक अवसर भी लेके आती है।

नकारात्मक व्यक्ति चुनौतियों को परेशानी मान कर उसका सामना नहीं करना चाहता और अनजाने में वो कितने अवसरों को छोड़ देता है।

जबकि समझदार व्यक्ति उस चुनौती को स्वीकार करता है और उस अवसर का भरपूर लाभ उठाता है।

दोस्तों आपको ये Hindi Moral Story कैसी लगी हमे नीचे कमेंट में बताये।

 

Share.

About Author

1 Comment

  1. Pingback: Difficulties in life | जीवन और कठिनाइयाँ | कठिनाई और अवसर

Leave A Reply