मानसून में क्यों होता है फंगल इंफेक्शन | Fungal Infection in Hindi

0

मानसून में क्यों होता है Fungal Infection?

मौसम बदलते ही हमारे शरीर में बहुत सारे परिवर्तन आने शुरू हो जाते हैं।
गर्मियां आते ही हमे घमोरियां होने लगती है, शरीर पर रेडनेस हो जाता है।
सर्दियों में स्किन रुखी और बेजान हो जाती है,
और सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है हमें बारिस के मौसम में।
बरसात का मौसम आते ही तमाम तरह के Fungal Infection पैदा हो जाते हैं ।

Fungal Infection कैसे होते हैं और इनसे कैसे छुटकारा पाया जाए:-

आइए देखते हैं इस सम्बंध में चिकित्सक की क्या राय है,

पहली बात तो ये कि-

फंगल इंफेक्शन किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकता है, चाहे वो बालक हो या वृद्ध।
इस का ज्यादा असर उन अंगो पर देखा जाता है, जिन्हें हम नजरअंदाज करते हैं।

फंगल इंफेक्शन होने के कई कारण भी हैं:-

  • जैसे कमजोर इम्यून सिस्टम
  • ऐसे किसी व्यक्ति के सम्पर्क में आना जिसे फंगल इंफेक्शन हुआ है।
  • फंगल इंफेक्शन का एक कारण मोटापा भी है।
  • बहुत नमी भरा वातावरण है, तो फंगल इंफेक्शन होने की संभावना बढ़ जाती है।
  • गीले कपड़ो का इस्तेमाल भी इसका एक कारण है।
  • बारिस में फंगल इंफेक्शन बढ़ने का कारण, हमारी स्किन और वातावरण के मॉइस्चर लेवल से जब नमी बढ़ती है, पानी बढ़ता है तो फंगस भी ज्यादा बढ़ता है।

फंगल इन्फेक्शन न हो इसके लिए उपाय:-

  • आपको अपने शरीर को नमी से बचाना है।
  • इसके लिए नहाने के बाद शरीर को अच्छे से सुखाना चाहिए।
  • यदि आप रसोई घर से आ रहे हैं, तो हवा में बैठकर अपने शरीर को सुखाएं।
    या किसी सूती कपड़े से अपने शरीर को पोंछिये।
  • हेयरबैंड को हो सके तो अवॉइड करिये।
    और हेलमेट जब आप उतारे तो अच्छे से अपने चेहरे को पानी से धोएं और कपड़े से सुखाये।
  • अगर इसके बाद भी फंगल इंफेक्शन हो रहा है तो थोड़ा सिरका लें उसे सादे पानी में डालकर मिला लें और अपने शरीर को पोंछे।
    सिरका फंगस को मारता है।
  • जो कपड़े पहनते हैं खासतौर पर अंडरगारमेंट्स, इन्हें अच्छे से प्रेस से सुखाकर ही पहनें।
  • प्रेस की हीट से भी फंगस मरता है।
  • फंगस मेकअप ब्रश, कंघी से भी फैलते हैं।
    इसलिए अपने निजी इस्तेमाल की चीज़ें किसी से शेयर न करें।
  • नहाते समय साबुन की जगह Medicated soap या Bodywash का प्रयोग करें।
  • अगर साबुन का इस्तेमाल करते हैं, तो उसे किसी से साझा न करें।

फंगल इंफेक्शन के लक्षण:-

शरीर में खुजली, लाल चकत्ते होना

ऐसे में डॉक्टर को जरूर दिखाए। और मानसून की समस्याओं से खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रखें।

Share.

About Author

Leave A Reply