Motivational Hindi Story on Self Evaluation : प्रेरक हिंदी कहानी

0

ये एक प्रेरक हिंदी कहानी (Motivational Hindi Story on Self Evaluation) है।

जिसमे एक कंपनी का मालिक अपने सभी कर्मचारी में फिर से उत्साह और आत्मविश्वास को बढ़ा देता है।

एक बार एक कंपनी के मालिक ने देखा की उसके सभी कर्मचारी बड़े ही निराश और दुखी दिख रहे थे।
सभी के अंदर आत्मविश्वास और ऊर्जा की कमी साफ़ नज़र आ रही थी।
कंपनी के मालिक ने उन लोगो में फिर से जोश और आत्मविश्वास भरने की एक अनोखी तरकीब सोची –

अगले दिन सुबह रोज की तरह ही सभी कर्मचारी कंपनी आने लगे अचानक उन सब ने देखा की कंपनी के बाहर एक नोटिस बोर्ड पे कुछ लिखा हुआ है।
सब के सब नोटिस बोर्ड पढ़ने लगे जिसपे लिखा था।
“जो व्यक्ति कल तक आपको आगे बढ़ने से रोक रहा था आज उसकी मृत्यु हो गयी है, आप सभी अंदर जाकर उस व्यक्ति से अंतिम बार मिल सकते है”
सभी लोग ये सोच कर खुश हो रहे थे की चलो अच्छा हुआ मुझे जो आगे बढ़ने से, रोक रहा था।
अब वो इस दुनिया में नहीं है लेकिन इस बात का सबको गम भी था की कंपनी का एक कर्मचारी अब नहीं रहा।

अब सबके मन में एक ही सवाल आ रहा था की आखिर वो था कौन जो हम सबको आगे बढ़ने से रोक रहा था।
यही सोचते-सोचते सभी कर्मचारी कंपनी के अंदर जाने लगे।
एक-एक करके कर्मचारी अंदर जाने लगे और अंदर का नज़ारा देख के सभी स्तब्ध रह गए।
अंदर एक शीशा लगा था और उसके नीचे लिखा था – “आप खुद ही वो इंसान है जो जिसने खुद को आगे बढ़ने से रोका हुआ है।”

आप ही वो इंसान है जिसने अपने क्षमता के दायरे को छोटा बना दिया है।
आप खुद ही अपनी सफलताअसफलता, सुख-दुःख सभी चीज़ो के जिम्मेदार है।
कंपनी या बॉस बदलने से कभी कुछ नहीं हो पायेगा।
अगर आप सच में कुछ बदलना चाहते है तो खुद को बदलिए।
अपनी क्षमताओं के दायरे को बढ़ाये।
हर उस बात को दिल से निकल दे जो आपको आगे बढ़ने से रोक देती है।
अगर आप ऐसा करेंगे तो आप जिंदगी में आगे बढ़ते जायेंगे।

जब एक अंडा फूट जाता है तो एक जिंदगी का अंत हो जाता है।
जबकि वही अंडा अगर, अंदर से अपने आप फूटता है, तो एक नयी जिंदगी को जन्म देता है।
आप को भी अपने अंदर से खुद को बदलना होगा। जैसे आपका नया जन्म हुआ हो।
हमे भी इसी तरह से जीवन में आगे बढ़ना चाहिए।
खुद को समझना चाहिए और अपनी असफलता के लिए दूसरो को दोष नहीं देना चाहिए।

हमे नीचे कमैंट्स देके अपने विचार जरूर भेजिएगा।
कि आपको यह प्रेरक हिंदी कहानी, Motivational Hindi Story on Self Evaluation कैसी लगी।

Share.

About Author

Leave A Reply