Secret to Success | सफलता का रहस्य

1

सफलता का रहस्य, क्या होता है? यह कहानी उसका अच्छा उदहारण है।

एक बार की बात है किसी शहर में एक लड़का रहता था। वो बड़ा ही मेहनती था लेकिन काफी मेहनत करने के बाद भी वो गरीब था।
वो दिन भर मेहनत-मजदूरी करके अपना पेट पालता था।

एक दिन किसी ने उस लड़के से कहा की पास ही की एक बड़ी कंपनी में चपरासी की नौकरी के लिए इंटरव्यू चल रहा है।
लड़के ने भी उस चपरासी की नौकरी के लिए इंटरव्यू देने का मन बना लिया और कंपनी जा पहुँचा।
कुछ ही समय बाद लड़के के इंटरव्यू का समय आ गया और वो बॉस के सामने जा पहुंचा।
बॉस ने उससे कुछ सवाल किये जिसका उसने सही सही उत्तर भी दे दिया।
बॉस ने मन ही मन उस लड़के को चपरासी की नौकरी देने का फैसला कर लिया।

अब उस कंपनी के मालिक ने उस लड़के से उसकी E-mail id मांगी जिसके जरिये वो उस लड़के को आगे की सूचनाएं देता।
लड़के ने बड़े ही मासूमियत से जवाब दिया – सर मेरे पास E-mail id नहीं है।

लड़के की इस बात को सुनकर बॉस को अचानक उस लड़के पे क्रोध आ गया।

बॉस ने उस लड़के से कहाँ – आज की इस दुनिया में बच्चो के पास भी e-mail id होती है।
और तुम इतने बड़े हो फिर भी तुम्हारे पास e-mail id नहीं है।

मै तुमको ये नौकरी अब नहीं दूंगा।

तुम जा सकते हो।

लड़का उस कंपनी से चुपचाप बाहर आ गया।
उस कंपनी के मालिक की कहीं बात उस लड़के के आत्मसम्मान को बार बार ठेस पहुंचा रही थी।
वो लड़का अपने घर की तरफ बढ़ने लगा तभी उसे रास्ते में सेब दिखाए दिए।
उस लड़के की जेब में 100 रुपये थे तो उसने 1 किलो सेब खरीद लिए।
वो घर-घर जाकर उन सेबो को बेचना लगा और दिन के अंत तक उसने 130 रुपये कमा लिए। उस लड़के को ये देख कर बहुत ख़ुशी हुई।
अब वो रोजाना सेब खरीदता और लोगो को बेचने लगा।



कई सालो तक यही सिलसिला रोजाना चलता रहा और उस लड़के की मेहनत के चलते एक दिन ऐसा आ गया की उस लड़के ने खुद की एक कंपनी ही खोल ली।
जो विदेशो में सेबो को सप्लाई करने लगी।

धीरे-धीरे समय बीतता गया और उस लड़के ने खुद के बिजनेस को बहुत बड़ा कर लिया और देखते ही देखते एक गरीब लड़का अरबपति बन गया।

कुछ मीडिया वाले उस लड़के का इंटरव्यू लेने आये और अचानक उनमे से किसी ने पूछ लिया – सर ! आपकी e-mail id क्या है ?
लड़के ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया- “नहीं है”।
सब लोग चौंक गए और सोचने लगे की आज की इस दुनिया में इस अरबपति आदमी के पास e-mail id नहीं है, ऐसा कैसे हो सकता है।

लड़के ने फिर से मुस्कुराते हुए जवाब दिया – मेरे पास e-mail id नहीं है, तभी आज मैं एक अमीर आदमी हूँ।
अगर e-mail id होती तो आज मै एक चपरासी होता।

दोस्तों , ये कहानी हमे बताती है की भीड़ के पीछे भागने से कभी कुछ बड़ा नहीं मिलने वाला है।
अपने अंदर के टैलेंट को पहचाने और उसपे काम करे।
दूसरो से खुद की तुलना करना छोड़ दे क्योकि सभी इंसानो में अपना हुनर होता है।
किसी से खुद की तुलना करना खुद की बेइज्जती करने के समान ही है।
खुद पे यकीन रखे और पूरी मेहनत के साथ अपनी मंजिल की ओर बढ़ चले।
सफलता यकीनन आपके कदमो में होगी।

आपको यह  (सफलता का रहस्य) कहानी कैसी लगी। हमे कमेंट करके जरूर बताये।

Share.

About Author

1 Comment

  1. Pingback: Chanakya | चाणक्य के अनमोल विचार | Thoughts of Chanakya

Leave A Reply